BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हिंदपीढ़ी में उपद्रवियों पर कार्रवाई नहीं करके अर्द्ध सैनिक बलों और पुलिस का मनोबल तोड़ रही है ट्विटर सरकार: भाजपा

by bnnbharat.com
May 17, 2020
in Uncategorized
हिंदपीढ़ी में उपद्रवियों पर कार्रवाई नहीं करके अर्द्ध सैनिक बलों और पुलिस का मनोबल तोड़ रही है ट्विटर सरकार: भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कल रात हिंदपीढ़ी में सुरक्षा बलों पर हुए पथराव की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा की ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार ने हिंदपीढ़ी में असामाजिक तत्वों के सामने घुटने टेक दिया है.

अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के जवान तमाम विषम परिस्थिति में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं. उन पर हमला करने वालों पर राज्य सरकार कार्रवाई नहीं कर के तुष्टीकरण की पराकाष्ठा का परिचय दे रही है. प्रतुल ने कहा कि अगर अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जवानों को हिंदपीढ़ी में कानून सम्मत तरीके से भी लॉक डाउन का अनुपालन कराने की छूट मिले तो सिर्फ 1 घंटे में यह संभव हो सकता है. लेकिन इस सरकार की इच्छाशक्ति समाप्त हो चुकी है.

हिंदपीढ़ी में हुए हंगामे के बाद उस क्षेत्र के एक तथाकथित नेता ने लॉक डाउन का उल्लंघन करके लगभग 200 लोगों की मीटिंग को संबोधित करते हुए यह कहा की प्रशासन ने माफी मांग ली है. प्रतुल ने कहा की अगर राज्य सरकार ने दबाव देकर प्रशासन से ऐसा कराया है तो यह सचमुच शर्मनाक घटना है और इससे पुलिस का मनोबल टूटेगा.

प्रतुल ने कहा यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जिन लोगों पर एफआईआर है वह जिला प्रशासन के लोगों के साथ बैठकर शांति और अमन की बात कर रहे हैं. प्रतुल ने कहा कि अगर राज्य सरकार इसी तरीके से तुष्टिकरण की नीति के तहत विधि व्यवस्था की समस्या उतपन्न होने देगी तो भाजपा इसका कड़ा विरोध करेगी.

राज्य सरकार अविलंब कानून का राज स्थापित करें. सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले लोगों को जेल में डाल दिया जाता है लेकिन अर्धसैनिक बलों और पुलिस पर हमला करने वाले अभी भी खुले घूम रहे हैं. भाजपा इस दोहरी नीति का कड़ा विरोध करती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सवारी गाड़ी चालक करण 26 मार्च से लगातार कोरोना वॉरियर्स को दे रहे हैं चाय और बिस्किट

Next Post

पुलिस ने पकड़ा स्मैक तश्कर, 80 हजार रुपये की स्मैक बरामद

Next Post
पुलिस ने पकड़ा स्मैक तश्कर, 80 हजार रुपये की स्मैक बरामद

पुलिस ने पकड़ा स्मैक तश्कर, 80 हजार रुपये की स्मैक बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d