जमशेदपुर:- देशव्यापी लॉकडाउन में जमशेदपुर निवासी संजीव कुमार दास गुजरात में खाद्य पदार्थ के आभाव समेत आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार को जानकारी प्राप्त होने पर उनके द्वारा किए गए एक ट्वीट पर संजीव को गुजरात में मदद मिली.
टेल्को निवासी संजीव दास जीविकोपार्जन हेतु गुजरात में श्रमिक के रूप में कार्य करते हैं. लॉकडाउन के कारण वो वहां फंस गए. उनकी स्थिति दयनीय होती जा रही थी. दिनेश कुमार को संजीव दास ने फोन कर सूचना देते हुए मदद की अपील की. वहीं उन्होंने कहा पैसों के आभाव में कुछ खा नहीं रहे हैं और बहुत ही संकट में हैं.
Also Read This: लेक व्यू नर्सिंग होम में स्वाबिंग कार्य व कांटेक्ट ट्रेसिंग कार्य का निरीक्षण
दिनेश कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए ट्विटर पर झारखंड सरकार, गुजरात सरकार व गुजरात बीजेपी के कार्यकर्ताओं से मदद मांगी. उपरोक्त ट्वीट पर भाजयुमो की राष्ट्रीय मीडिया पैनिलिस्ट प्रिया शर्मा ने भी संज्ञान लिया और आगे लोगों को जोड़ा.
टेल्को जमशेदपुर निवासी अपनी जीविकापार्जन हेतु गुजरात मे कार्यरत है लेकिन लॉक डाउन के चलते वो वहां फस गए है स्तिथि दयनीय है ऐसी सूचना उन्होंने फोन पर दी है आज पूरा दिन से कुछ नही खाया सहयोग की आवश्यकता है ध्यान दे। @jharkhand181 @DCEastSinghbhum @CMOGuj @PMOIndia @HemantSorenJMM pic.twitter.com/MZ4E79I7uL
— DINESH KUMAR (@dineshprit20) April 16, 2020
गुजरात के सूरत शहर के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मनीष कपाड़िया ने भी संज्ञान लिया और भाजपा महासचिव अशोक पटेल के दिशा निर्देश पर संजीव दास तक मदद पहुंचाई गई. संजीव दास ने फ़ोन कर धन्यवाद प्रकट करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है.
ज्ञात हो कि दिनेश कुमार देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने में बेहद सक्रिय दिखाई दे रहे हैं.

