BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दहाई अंकों में आई बीजेपी की सीटें तो छोड़ दूंगा ट्विटर: प्रशांत किशोर

by bnnbharat.com
December 21, 2020
in समाचार
दहाई अंकों में आई बीजेपी की सीटें तो छोड़ दूंगा ट्विटर: प्रशांत किशोर
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का केंद्रीय नेतृत्व बंगाल फतह करने के मिशन पर लग गया है. इस बीच तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट करके करके कहा कि अगर बीजेपी दहाई का आंकड़ा पार करती है तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगा.

प्रशांत किशोर ने सोमवार को ट्वीट करके कहा कि मीडिया का एक वर्ग बीजेपी के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश कर रहा  है, इससे साफ है कि बीजेपी दहाई के आंकड़े के लिए संघर्ष कर रही है. अगर बंगाल में बेहतर प्रदर्शन करती है तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगा.

प्रशांत किशोर के मुताबिक अमित शाह का बंगाल दौरा मीडिया की बनाई हुई छवि है. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी नतीजों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी.

प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, ”मीडिया के समर्थित पक्ष द्वारा बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया. वास्तव में बीजेपी को दहाई का आंकड़ा पार करने में भी मुश्किल होगी. कृपया इस ट्वीट को सेव कर लें और अगर बीजेपी अच्छा करती है तो मैं यह काम छोड़ दूंगा.”

बता दें कि प्रशांत किशोर का यह बयान गृहमंत्रा अमित शाह को दो दिन के बंगाल दौरे के बाद आया है. कल बंगाल दौरे के आखिरी दिन अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि विधानसभा चुनाव तक ममता बनर्जी अकेली रह जाएंगी. उन्होंने बीजेपी को सत्ता मिलने पर पांच साल में सोनार बांग्ला यानी सोने जैसा बंगाल बनाने की बात कही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आदिम जनजाति कोरवा भाषा को संरक्षित करने की पहल

Next Post

गायत्री परिवार और ग्रेटर लायंस क्लब ने लगाया चिकित्सा जांच सह रक्तदान शिविर

Next Post
गायत्री परिवार और ग्रेटर लायंस क्लब ने लगाया चिकित्सा जांच सह रक्तदान शिविर

गायत्री परिवार और ग्रेटर लायंस क्लब ने लगाया चिकित्सा जांच सह रक्तदान शिविर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d