BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

twitter का डोनाल्ड ट्रंप को परमानेंट झटका

by bnnbharat.com
February 12, 2021
in समाचार
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ की गई गोपनीय शिकायत

Confidential complaint made against Donald Trump

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: हर एप्लीकेशन अपनी लांचिंग के समय कुछ नियम व शर्ते रखती है. जिन्हें उस ऐप के यूजर्स को मानना ही पड़ता है. यदि किसी वजह से यूजर्स इन नियमों का उल्लंघन करते हैं तो, वो ऐप उनके अकाउंट को बिना किसी अनुमति के निलंबित कर देती है. भले वो कोई नेता, सेलिब्रिटी हो या आम आदमी. हालांकि, ऐप के द्वारा कुछ समय बाद उनके अकाउंट वापस रिस्टोर कर दिए जाते है, लेकिन कभी कभी कसी बड़े कारण के चलते कंपनी यूजर को हमेशा के लिए ब्लॉक कर देती है. ऐसा ही कुछ हुआ है अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी.
twitter ने ट्रंप को दिया परमानेंट झटका :
दरअसल, पिछले साल अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव संपन्न होने के बाद बहुचर्चित सोशल मीडिया प्लेटफार्म twitter ने पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया था.
twitter ने इस कार्रवाई के पीछे का कारण अमेरिका के कैपिटल हील्स पर हुई हिंसा को बताया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म twitter ने बताया था कि, ‘ट्रंप ने twitter के माध्यम से इस मामले में काफी हिंसात्मक और भड़काऊ बयान शेयर किए थे.’ जो कि, twitter की पॉलेसी का उल्लंघन है. इसी उल्लंघन के चलते ही कंपनी ने डॉनल्ड ट्रम्प का अकाउंट ट्विटर से हटा दिया था. अब कंपनी ने यह बैन अब हमेशा के लिए जारी रखने की बात कही है.
कंपनी का कहना :
बताते चलें, twitter कंपनी ने ट्रंप को अब कभी ट्विटर पर आने की परमिशन न देते हुए कहा है कि, “उनका अकाउंट वापस प्लेटफॉर्म पर नहीं आ सकता है. क्योंकि, जिस तरह से हमारी नीतियां काम करती हैं, उसके तहत आप प्लेटफॉर्म से हटाए जाते हैं, तो आप मंच से हटा दिए जाते हैं, चाहे आप एक टिप्पणीकार हों, एक सीएफओ हों या एक वर्तमान या पूर्व सार्वजनिक अधिकारी हों. हमारी नीतियों को यह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि लोग हिंसा को उकसा नहीं रहे हैं और अगर कोई ऐसा करता है तो हमें उन्हें सेवा से हटाना होगा और हमारी नीतियां लोगों को वापस नहीं आने देंगी.”
मुख्य वित्तीय अधिकारी ने बताया :
twitter कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘twitter अब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्लेटफॉर्म पर वापस आने की अनुमति नहीं देगा. twitter पर ट्रम्प की “डे-प्लेटफ़ॉर्मिंग” उनके समर्थकों द्वारा हिंसक विद्रोह के बाद आई थी, जिसने 6 जनवरी को us कैपिटल में घातक घेराबंदी की थी. इस घटना के बाद twitter द्वारा ट्रंप का अकाउंट बैन करते ही facebook और instagram जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने भी उनके अकाउंट बैन कर दिए थे.’
क्या था मामला ?
बताते चलें, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने us चुनाव में जीत की टेंशन के बीच चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए एक के बाद एक कई भड़काऊ ट्वीट किए थे. डॉनल्ड ट्रम्प ने अपने इस ट्वीट में वोटों की गिनती में धांधली का आरोप लगाया था. इसी मामले पर कार्रवाई के रूप में twitter ने उनके सभी ट्वीट हाइड करते हुए उनके अकॉउंट सस्पेंड कर दिए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लक्ष्मी मित्तल के बेटे आदित्य मित्तल होंगे आर्सेलर मित्तल के ceo

Next Post

झारखंड के नये डीजीपी नीरज सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया

Next Post
नीरज सिन्हा होंगे झारखंड के नये DGP

झारखंड के नये डीजीपी नीरज सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d