लोहरदगा: समकालीन अभियान के तहत भंडारा थाना में अलग-अलग कांडों में दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में भंडारा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना के निर्देशानुसार एक छापेमारी टीम गठित की गई थी.
इसमें भंडारा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक कुलदीप कुमार राम, नविता महतो, सावित्री कच्छप, सहायक अवर निरीक्षक लवकुश सिंह एवं सशस्त्र बल शामिल थे.
थाना प्रभारी ने बताया कि कांड संख्या 33/20 के प्राथमिक अभियुक्त बासुदेव महली एवं कांड संख्या 3/21 के प्राथमिक अभियुक्त अतुल कुमार वर्मा को छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

