संवाददाता,
रांची : रेडिसन ब्लू में झारक्राफ्ट की ओर से कुचाई सिल्क एक्सपो में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है. इस एक्सपो में देश भर से 45 प्रतिभागियों ने रेशम और हैंडलूम के उत्पादों का स्टॉल लगाया है. कुचाई सिल्क एक्सपो में लोगों को सिल्क साड़ियां खूब लुभा रही है. मेले में गोल्ड और सिल्वर वर्क की कांजीवरम साड़ियां सबको अपनी ओर आकर्षित कर रही है, वहीं कतान सिल्क,जामदानी व कलकत्ता सिल्क साड़ियों की खूब बिक्री हो रही है. जिसकी कीमत पंद्रह सौ से सात हजार तक की है.
सिल्क एक्सपो में कांजीवरम साड़ी की कीमत ढ़ाई लाख है जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. स्टॉलधारक मोहम्मद वासिफ बिलाल ने कहा कि रांची में हमेशा से ही अच्छी बिक्री हुई है. सिल्क साड़ियों की शुरुआत दाम चार हजार और शूट 15 सौ से शुरू है. उन्होंने कहा इस बार भी ग्राहक आ रहे है पसंद कर खरीदारी कर रहे है.
सिल्क एक्सपो मेले में लाह हस्तशिल्प का स्टॉलधारक ने बताया कि हमारे लाह से बने चूड़ियों की हमेशा से मांग रही है, इस बार लाह से बनी दुल्हन सेट, कंगन की बिक्री हो रही है.

