मुंगेर: जमालपुर पुलिस ने जदयू नेता जुगनू मंडल हत्या कांड मे संलिप्त दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मिली जानकारी के अनुसार दो लोग अब भी फरार है.
इस संबंध मे फरीदपुर ओपी प्रभारी रिंकू रंजन ने बताया कि फरीदपुर निवासी जदयू नेता जुगनु मंडल की हत्या में शामिल नामजद फरीदपुर निवासी राजेश झा व संतोष झा को गिरफ्तार कर जेल दिया गया है.
वहीं इस घटना में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जिनकी गिरफ्तारी जल्द ही हो जाएगी.

