रामगढ़: रामगढ़ पुलिस ने डीवीसी के 220 केवी गोला-रांची ट्रांसमिशन लाइन से तार चोरी की घटना में दर्ज मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एक आरोपी सीमावर्ती जिलों में भी वांछित अपराधी है. इनके पास से भारी मात्रा में चोरी के तार भी बरामद किये गये है.

