BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1.46करोड़ नकद, करीब ढ़ाई किग्रा सोना और 56 किलो चांदी के साथ दो गिरफ्तार

by bnnbharat.com
March 15, 2021
in समाचार
1.46करोड़ नकद, करीब ढ़ाई किग्रा सोना और 56 किलो चांदी के साथ दो गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter


पटना से कोलकाता जा रहे व्यवसायी को वाहन के हाईजैक कोडरमा-हजारीबाग घाटी के बीच अगवा कर लूट को दिया गया था अंजाम
रांची. झारखंड पुलिस ने रविवार को एक बड़े स्वर्ण व्यवसायी को वाहन को हाईजैक कर बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके पास से 1.46 करोड़ नकद, दो किलो 395 ग्राम सोना और 56 किलोग्राम चांदी भी बरामद किया है.
रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि ओरमांझी थाना क्षेत्र के सिकिदिरी घाटी में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 1.46करोड़ नकद, सोना और चांदी के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किये गये है. उन्होंने बताया कि दोपहर में ही पुलिस को यह सूचना मिली कि कोडरमा घाटी समाप्त होने बाद हजारीबाग जिले की सीमा में प्रवेश करने के दौरान एक व्यवसायी से बड़ी लूट की घटना हुई है. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने घाटी में पटना से कोलकाता जा रहे व्यवसायी के वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया और हथियार के बल पर उनसे नकद और सोना-चांदी लूट लिये. इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग अभियान शुरू की और ओरमांझी के सिकिदिरी घाटी में इनोवा वाहन से हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और जांच में वाहन से नकद तथा सोना-चांदी के जेवरात मिले. उन्होंने बताया कि इस घटना में कुछ अन्य अपराधियों के भी संलिप्त होने की सूचना है, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी अभियान चला रही है. एसएसपी ने बताया कि दोनों अपराधी बिहार के बक्सर और औरंगाबाद के रहने वाले है और जेवरात लूट की कई अन्य घटनाओं में इनकी संलिप्तता की बात सामने आयी है.
एसएसपी ने बताया कि पटना के रहने वाले व्यवसायी का यह गिरोह काफी पहले से रेकी कर रहा था और पूरी जानकारी के आधार पर ही इस लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनायी गयी. हालांकि व्यवसायी की सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने पीड़ित व्यवसायी का नाम बताने से इनकार किया. लेकिन यह दावा किया कि इस गिरफ्तारी और बिहार पुलिस के सहयोग से कई अन्य मामलों का भी जल्द ही खुलासा हो जाएगा.
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिहार के बक्सर जिला निवासी धीरज कुमार और औरंगाबाद निवासी राहुल यादव के रूप में की गयी है. इनके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल और चार राउंड कारतूस भी बरामद किया गया है.

अपराधियों ने जवानों पर तानी रिवाल्वर, इनकाउंटर के भय से होश उड़े
इस मौके पर रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद ने बताया कि सिकिदिरी घाटी में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ वाहनों की जांच की जा रही थी, तभी इनोवा रूकते ही एक अपराधी ने रिवाल्वर तान दिया, लेकिन उन्होंने अपराधियों को चेतावनी दी कि वे तुरंत हथियार डाल दें, अन्यथा इनकाउंटर में मारे जाएंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से मुश्तैद थे, जिससे अपराधियों के होश उड़ गये और पुलिस ने पहले उनके हथियार को जब्त किया और वाहन की तलाशी में नकद और सोना-चांदी को बरामद किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सचिन वाजे को वकील की तरह बचा रहे थे महाराष्ट्र सीएम और गृहमंत्री: देवेंद्र फडणवीस

Next Post

धनंजय मिश्रा की गोली मारकर हुई थी हत्या, डीआईजी ने किया जल्द खुलासे का दावा

Next Post
धनंजय मिश्रा की गोली मारकर हुई थी हत्या, डीआईजी ने किया जल्द खुलासे का दावा

धनंजय मिश्रा की गोली मारकर हुई थी हत्या, डीआईजी ने किया जल्द खुलासे का दावा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d