BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नकली करंसी के साथ दो गिरफ्तार

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, इनामी अपराधी सहित 4 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब (लुधियाना): कंप्यूटर व प्रिंटर की मदद से नकली करंसी बनाकर मार्केट में चला रहे दो लोगों को थाना मेहरबान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जबकि उनके एक और साथी की पुलिस को तलाश है. उनके कब्जे से 100-100 रुपये के नौ नकली नोट बरामद किए गए, जिन्हें वो मार्केट में चलाने के लिए जा रहे थे.

तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके पकड़े गए दोनों आरोपितों को सोमवार अदालत में पेश किया गया. जहां से दो दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है.

एएसआइ हर्षपाल सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान चांद कालाेनी निवासी संजीव राय तथा करनैल सिंह नगर निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई. जबकि रिशी नगर निवासी दलवीर सिंह की पुलिस को तलाश है. 

पुलिस को रविवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित कंप्यूटर व प्रिंटर की मदद से नकली करंसी बना कर बाजार में चला रहे हैं. जिससे देश की आर्थिक व्यवस्था को खतरा पैदा हो सकता है. आज भी दोनों मेहरबान के राहों रोड से मंगली बस स्टैंड की और नकली करंसी चलाने के लिए स्कूटर और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे है.

सूचना के आधार पर गांव हवास पर की गई नाकाबंदी के दौरान दोनों को काबू कर लिया गया. पूछताछ में संजीव राय ने बताया कि पहले वो सीसीटीवी कैमरे का काम करता था.

लॉकडाउन के दौरान उसकी आर्थिक हालत बेहद बिगड़ गई. जिसके चलते उसने सुनील और दलवीर के साथ मिल कर यह काम करना शुरू कर दिया. सुनील के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के केस दर्ज हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा सामना

Next Post

पंचायत सचिव अभ्यर्थियों का सत्याग्रह आंदोलन शुरू

Next Post
पंचायत सचिव अभ्यर्थियों का सत्याग्रह आंदोलन शुरू

पंचायत सचिव अभ्यर्थियों का सत्याग्रह आंदोलन शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d