बेतिया: बेतिया पश्चिम चम्पारण अन्तर्गत लौरिया बगहा NH727 मुख्य सड़क में सिरकहिया चटकल चौक पर शनिवार को दोपहर में बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक पर सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
वहीं ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची लौरिया पुलिस ने दोनों युवकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज दिया.
वहीं प्रभारी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार हासदा ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के परसौनी बंगाली कालोनी निवासी स्वर्गीय विमल दास का 22 वर्षीय पुत्र शिवा दास तथा दुसरा यूवक की पहचान बंगाली कालोनी निवासी मोती राय का 20 वर्षीय पुत्र पिंन्टू राय के रूप में हुई है. दोनों यूवको को पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज जा रहा है.

