BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चढ़ावे के बंटवारे पर दो बौद्ध भिक्षुओं में लड़ाई

by bnnbharat.com
October 14, 2019
in Uncategorized
चढ़ावे के बंटवारे पर दो बौद्ध भिक्षुओं में लड़ाई

Two Buddhist monks fight over ascension

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार के बोधगया में स्थित महाबोधि मंदिर के परिसर में रविवार को दो बौद्ध भिक्षुओं के आपस में भिड़ जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार इस घटना में एक भिक्षु को गंभीर चोटें आई हैं. मंदिर परिसर की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर जैसे-तैसे मामला शांत कराया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस झगड़े की पीछे की वजह मंदिर में आए चढ़ावे का बंटवारा बताया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मंदिर के मुख्य पुजारी ने बोधगया थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस के अनुसार रविवार को मुख्य मंदिर के बोधि वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना हो रही थी. परंपरा के अनुसार तीन माह का वर्षामास खत्म होने के बाद पूर्णिमा पर चीवर दान समारोह आयोजित किया जाता है.

रिपोर्ट के अनुसार, इस बार वियतनाम के श्रद्धालुओं ने चीवर दान किया था. पूजा स्थल से कुछ दूर 40-50 भिक्षु समूह में बैठे थे. इनको निमंत्रित नहीं किया गया था. इस बीच पूजा-प्रार्थना के दौरान हो-हल्ला शुरू हो गया. आरोप है कि ठाकुर नाम के भिक्षु ने हो हल्ला शुरू करते हुए एक अन्य भिक्षु के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी.

मारपीट में दूसरा भिक्षु घायल हो गया, उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मारपीट करने वाला भिक्षु मस्तीपुर इलाके का निवासी बताया गया है. स्थानीय एसएचओ मोहन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

उन्होंने कहा कि हंगामा करने वाले भिक्षु को मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया गया. मंदिर के मुख्य पुजारी के अनुसार इस झगड़े से विदेशी श्रद्धालु आहत हुए. उन्होंने ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से दो लोगों की पहचान हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP के चुनाव प्रचार वाली टी-शर्ट पहनकर किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post

दिनदहाड़े दो सगे भाइयों को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

Next Post
दिनदहाड़े दो सगे भाइयों को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

दिनदहाड़े दो सगे भाइयों को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d