BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहर के दो व्यवसायियों ने निभाया मानव धर्म, किया रक्तदान

by bnnbharat.com
September 30, 2019
in समाचार
शहर के दो व्यवसायियों ने निभाया मानव धर्म, किया रक्तदान

Two businessmen of the city performed human religion, donated blood

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: रक्तदान है प्राणी पूजा इसके जैसा कोई काम ना दूजा. इस कहावत को सोमवार की सुबह हजारीबाग के दो चर्चित व्यवसायियों ने एक महिला की जीवन रक्षा के लिए नवरात्र का पूजा-अर्चना छोड़कर सदर अस्पताल स्थित रेड क्रॉस ब्लड बैंक पंहुचकर स्वैच्छिक रक्तदान कर चरितार्थ कर दिखाया. शहर के शिवपुरी में किराए के मकान में रहने वाले ब्रजमोहन शर्मा की पत्नी देवपरी देवी गंभीर बीमारी से ग्रसित है. इनके आंत का आयुष्मान भारत योजना के तहत आरोग्यम हॉस्पिटल में सर्जरी होने वाला था. सर्जरी करने वाले चिकित्सक डॉ. बी. एन. प्रसाद ने अविलंब दो यूनिट रक्त का इंतजाम करने को कहा. ऐसे में उनके परिवार में कोई सक्षम रक्तदाता नहीं होने पर उनकी पुत्री ने सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी से संपर्क किया. जिसके बाद रंजन चौधरी ने प्रयास किया और शहर के दो चर्चित व्यवसायी मरीज की जीवनरक्षा के लिए नवरात्र का पूजा छोड़कर रक्तदान करने सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पंहुचे और रक्तदान कर जरूरतमंद महिला को जीवनदान दिया.

रक्तदान करने वाले दो व्यवसायियों में सत्तू के मालिक नारायण गुप्ता और महालक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक राज वर्मा शामिल है. विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया कि महालक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक राज वर्मा खुद नवरात्र के व्रत पर है और उन्होंने फलाहार कर रक्तदान किया. वहीं सत्तू के मालिक नारायण गुप्ता मंदिर में नवरात्र का पूजा कर रहे थे, लेकिन जैसे ही उनसे आग्रह किया वैसे ही वे मंदिर से पूजा छोड़कर सीधे ब्लड डोनेट करने ब्लड बैंक पंहुच गए. रक्तदाता नारायण गुप्ता ने कहा कि मानव धर्म सबसे ऊपर है और यह मेरा सौभाग्य है कि माता रानी के आशीर्वाद से मेरा खून किसी के लिए जीवनदान का काम आ सका. रक्तदाता राज वर्मा ने भी कहा कि कोई भी व्रत किसी के जान से ज्यादा नहीं हो सकती.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2 अक्टूबर को झील परिसर से निकाली जायेगी प्लास्टिक मुक्त जागरूकता रैली

Next Post

राष्ट्रपति जी की सादगी… यहां तो बेटियों ने एलएलएम किया है, मैंने तो एलएलबी तक ही…

Next Post
राष्ट्रपति जी की सादगी… यहां तो बेटियों ने एलएलएम किया है, मैंने तो एलएलबी तक ही…

राष्ट्रपति जी की सादगी... यहां तो बेटियों ने एलएलएम किया है, मैंने तो एलएलबी तक ही...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d