BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तस्करी के लिये ले जाये जा रहे 73 पशुओं के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
लॉकडाउन में भी बंद नहीं हुआ गौतस्करी का गोरखधंधा, मवेशी लदा ट्रक पकड़ाया
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा .गढ़वा जिले के रमना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 73 पशुओें के साथ दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पशु तस्करों में धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गांव निवासी फूल मोहम्मद अंसारी एवं करवा पहाड़ निवासी मंजूर आलम के नाम शामिल हैं. इसकी जानकारी गुरुवार को एसडीपीओ मुख्यालय दिलीप खलखो ने अपने कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर दी. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कांत सुरेश राव खोत्रे को गुप्त सूचना मिली थी की रमना थाना क्षेत्र के पत्थलकुदवा-बुल्का की ओर से पशु तस्करों द्वारा काफी संख्या में गोवंशीय पशुओं को ले जाया रहा है. इन पशुओं को अवैध रूप से छुपाते हुये डंडई की ओर ले जा रहा है. इसकी जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक  खोत्रे ने इस पर त्वरित कारवाई के लिये रमना के प्रभारी थाना प्रभारी प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार पटेल को निर्देश दिया. इसके आलोक में पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार ने पुलिस बल के साथ बुल्का जंगल में छापामारी किया. इस छापामारी के दौरान पशु तस्कर पुलिस को देखते ही अंधेरे का लाभ उठाते हुये इधर-उधर भागने लगे. इसके बावजूद पुलिस ने फूल मोहम्मद एवं मंजूर आलम को दौड़ाकर पकड़ लिया. जबकि शेष लोग भागने में सफल रहे. एसडीपीओ  खलखो ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्करों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि पशु तस्करी में मुख्य मालिक गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी गुड्डू खान तथा नजीर खान एवं उसके साथ अन्य लोग शामिल हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार फूल मोहम्मद अंसारी वह मंजूर आलम अपने मालिकों के बताये हुये स्थान पर पशु को पहुंचाने का काम करते हैं. मंजूर आलम अपनी पैशन प्रो (जेएच3क्यू- 0264) मोटरसाइकिल से आनेवाले रास्ता में जासूसी का काम करता था और पुलिस के आने की सूचना तस्करी में शामिल लोगों को देता था. उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों ने अपने-अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है. साथ ही उन लोगों ने बताया कि पशु तस्करी में कई गिरोह काम कर रहे हैं.

 झारखंड के रास्ते यूपी से पश्चिम बंगाल भेजे जाते हैं पशु

एसडीपीओ मुख्यालय ने बताया कि यह लोग उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से गौवंशीय पशु को खरीदते हैं तथा पुलिस से बचने के लिये पैदल धुरकी की जंगल के रास्ते से होते हुये गढ़वा होते हुये पलामू ले जाते हैं. वहां पहुंचने के बाद गाड़ी पर लोड करके पशुओं को  पश्चिम बंगाल में भेजा जाता है. एसडीपीओ मुख्यालय ने बताया कि छापामारी में कुल 73 गोवंश पशु में 48 गाय, नौ बैल, छह बछड़ा व 10 बाछी शामिल है. पुलिस ने तस्कर के बाइक को जब्त कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि पशु तस्कर इन सभी पशुओं को पश्चिम बंगाल ने ऊंचे दाम पर बेचने हेतु ले जा रहे थे. जिसे पुलिस के द्वारा विफल कर दिया गया. उन्होंने बताया कि अवैध पशु तस्करों के आरोप में रमना थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. साथ ही पुलिस ने दोनों पशु तस्करों की पूछताछ से गढ़वा जिले में पशु तस्करी में शामिल गिरोह का उद्भेदन भी कर लिया है. गिरोह में शामिल व्यक्तियों की पहचान की गयी है. सभी को गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है. इस छापामारी दल में  प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार पटेल के अलावा सोमाय सोरेन, हवलदार राजेंद्र उरांव एवं थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. प्रेसवार्ता में नगरउंटारी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सब्जी उत्पादक के रूप में अलग पहचान रखने वाले किसान यदुनाथ गोराई की कहानी

Next Post

ठगी का शिकार हुई महिला ने लगाई फांसी

Next Post
महाराजगंज : खेत में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका

ठगी का शिकार हुई महिला ने लगाई फांसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d