BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CBI के दो अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री के पदक से किया जाएगा सम्मानित

by bnnbharat.com
August 12, 2020
in Uncategorized
CBI के दो अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री के पदक से किया जाएगा सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के 15 अधिकारियों को उत्कृष्ट जांच के लिए इस वर्ष का ‘केंद्रीय गृह मंत्री के पदक’ से सम्मानित किया गया है. सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया कि सीबीआई के देश भर से चयनित 15 अधिकारियों को उत्कृष्ट जांच के लिए इस पदक से सम्मानित किया गया है.

उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों में रांची के सीबीआई निरीक्षक परवेज आलम और रांची में तैनात निरीक्षक ज्योर्तिमोई मांझी शामिल है. इसके अलावा हैदराबाद स्थित अपराध निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के पुलिस अधीक्षक सीफस कल्याण पाकेरल, मुंबई स्थित एसीबी के अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष रामरूप सिंह, नयी दिल्ली के पुलिस उपाधीक्षक मुकेश शर्मा और निरीक्षक दुलीचंद यादव, पटना की निरीक्षक (एसीबी) विभा कुमारी, और मध्य प्रदेश में पदस्थापित निरीक्षक शिवकुमार झा शामिल हैं.

सूत्रों के अनुसार सुभाष रामरूप सिंह ने डॉ. नरेन्द्र दाभोलकर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई थी, जिसके आधार पर कलबुर्गी, गौरी लंकेश और गोंविद पनसारे हत्याकांड में महाराष्ट्र पुलिस को सुराग हासिल हुए थे.

परवेज आलम ने रांची में बलात्कार और हत्या की घटना की जांच को अंजाम तक पहुंचाया था. रांची के ‘निर्भया बलात्कार एवं हत्याकांड’ के नाम से कुख्यात इस घटना को ‘ब्लाइंड केस’ कहा जाता था, लेकिन आलम की सधी हुई जांच ने दोषी राहुल को इस मामले में फांसी की सजा मुकर्रर करायी है.

विभा कुमारी ने मुजफ्फरपुर के बालिका गृह कांड की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश कुमार को निचली अदालत से आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर रांची के युवा

Next Post

बिना अनुमति चेन्नई ले जा रहे मजदूरों को वापस भेजा

Next Post
बिना अनुमति चेन्नई ले जा रहे मजदूरों को वापस भेजा

बिना अनुमति चेन्नई ले जा रहे मजदूरों को वापस भेजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d