बोकारो. बोकारो इस्पात नगर के हरला थाना क्षेत्र के रानी पोखर स्थित ठाकुर बांध में आज दोपहर नहाने के क्रम में 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. घटना के संबंध में ीस्थानीय लोगों ने बताया कि एक बच्चे ने तालाब में तैरता हुआ शव देखा जो आसपास के लोगों को जाकर बताया. उसके बाद लोगों की भीड़ लग गई. सूचना पाकर हरला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. मौके पर दो साइकिल 3 जोड़ी चप्पल व तीन सेट कपड़े मिले हैं. आशंका तीन बच्चों की डूबने की लगाई जा रही है. मगर तालाब से 2 बच्चों का शव मिला है. दोनों बच्चे बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 9 और 19 के है. एक का नाम गोरांग दूसरे का नाम शिबू है. जिसकी उम्र 12 और 14 वर्ष बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार दोनों की मौत पानी में डूबने से ही हुई है. आगे पुलिस अनुसंधान कर रही है.
