रांचीः झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. शनिवार को रिम्स के कोविड वार्ड में इलाजरत दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई. इसमें एक व्यक्ति राजधानी के लालुपर का रहने वाला है. वहीं दूसरा मरीज हजारीबाग का है.
बता दें कि झारखंड में आज रिपोर्ट के अनुसार 961 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 197, बोकारो से 75, चतरा से 15, देवघर से 26, धनबाद से 45, दुमका से 12, पूर्वी सिंहभूम से 201, गढ़वा से 37, गिरिडीह से 12, गोड्डा से 16, गुमला से 20, हजारीबाग से 16, जामताड़ा से 6, खूंटी से 21, कोडरमा से 15, लातेहार से 11, लोहरदगा से 4, पाकुड़ से 1, पलामू से 29, रामगढ़ से 95, सहिबगंज से 9, सराईकेला से 21, सिमडेगा से 11, पश्चिमी सिंहभूम से 66. इसके साथ ही राज्य में कुल आंकड़े 59040 हो गये है.
इसके साथ ही झारखंड में 59040 पॉजिटिव केस है और 15180 सक्रिय केस. वहीं 43328 मरीज ठीक भी हो चुके है, और 532 लोगों की मौत भी शामिल है.

