रांची: झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. मंगलवार को रांची से दो नये कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें से एक 22 वर्षीय युवक है जो रांची के मेदांता अस्पताल का कर्मी है. वहीं दूसरा संक्रमित गुलमोहर अस्पताल में भर्ती एक मरीज है.
यह मरीज बिहार के गया निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग है. इन दोनों की कोरोना जांच निजी लैब में हुई थी. अब तक 2045 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और 20 लोगों की मौत हो चुकी है. वर्तमान में 750 एक्टिव मामले हैं.

