BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लूट व डकैती की वारदात में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
November 16, 2020
in समाचार
पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, इनामी अपराधी सहित 4 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह,

गोरखपुर: गोरखपुर जिले के गगहा इलाके में ईंट भट्ठा पर डकैती और हैवानियत का पर्दाफाश करते हुए रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों रिश्ते में जीजा साले हैं. दोनों बड़हलगंज में किराए का मकान लेकर ऑटो चलाने का काम करते थे. डकैती के समय इनके साथ और लोग भी घटना में शामिल थे सरगना विष्णु बलिया का रहने वाला है जिसे बलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन्हीं लोगों ने देवरिया में भी डकैती की घटना को अंजाम दिया था.

आरोपियों की पहचान झंगहा के नई बाजार निवासी महेंद्र यादव और उसी थाना क्षेत्र के बैरवा निवासी सुनील यादव उर्फ सनी के रूप में हुई है. महेंद्र बड़हलगंज में किराए का कमरा लेकर ऑटो चलाता था उसी ऑटो पर साला सुनील यादव भी साथ में रहता था.

दिन में ऑटो चलाने के दौरान ही यह लोग रेकी करते थे और फिर घटना को अंजाम देते थे. पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहले भी वारदात कर चुके हैं उनके कुछ साथी देवरिया में पकड़े गए हैं तो एक साथी बलिया में पकड़ा गया है. अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 20670 रुपये कैश, पायल, नाक की कील, तीन मोबाइल, तमंचा कारतूस और घटना में इस्तेमाल ऑटो को बरामद कर लिया गया है मंगलवार की रात गगहा इलाके के ईंट भट्ठे पर बदमाशों ने धावा बोला था. यहां पर मजदूर परिवारों को बंधक बनाकर 76 हजार रुपये, नौ मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे. इसके साथ ही बदमाशों ने दो किशोरियों के साथ छेड़खानी और अप्राकृतिक तरीके से हैवानियत भी की थी.

पुलिस घटना के पर्दाफाश को लगी थी कि इसी बीच देवरिया में शुक्रवार को ईंट-भट्ठे पर इसी तरह की वारदात सामने आई. बदमाश बलिया में वारदात करने को निकल पड़े थे कि देवरिया पुलिस और बलिया एसटीएफ ने बदमाशों को दबोच लिया. वहीं रविवार को गोरखपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SDRF को तीसरे दिन मिली सफलता, बच्ची का शव बरामद

Next Post

फायरिंग करने वाले अपराधी अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Next Post
धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, 24 घंटे के अंदर हत्यारोपी गिरफ्तार

फायरिंग करने वाले अपराधी अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d