जामताड़ा: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. हालांकि मौके से एक अपराधी भागने में सफल रहा. दोनों साइबर अपराधियों को करमाटांड़ के सियाटांड़ और आमडीहा गांव से गिरफ्तार किया गया है.

