BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बकरा काटने के विवाद पर पेड़ से बांध कर दो दलितों की हुई जमकर पिटाई

तीन दिनों बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी

by bnnbharat.com
August 2, 2020
in Uncategorized
प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीह: झारखंड में गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घघरडीहा गांव में अजीबो गरीब मामला सामने आया है , जहां बकरे को काटने के आरोप में दबंगों द्वारा दो दलितों को पेड़ से बांधकर पीटा गया है. घटना के तीन दिन बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.

घघरडीहा गांव निवासी पीड़ित दलित युवकोंपरमानंद दास और शंकर दास ने  मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. वहीं दूसरे पक्ष के लोगो ने भी  बकरा को काटने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है. मामले में दलित युवकों का कहना है कि 28 जुलाई को उसके फसल को गांव के ही एक यादव समाज के व्यक्ति का बकरा खा रहा था.  दोनों ने बकरा को खदेड़ा इस दौरान बकरा चिल्लाने लगा. बाद में बकरा को यादव पक्ष के लोगों ने खुद ही मार दिया, जिसके बाद दूसरे दिन 29 जुलाई को बकरा मारने का आरोप लगाते हुए  दोनों को घर से निकाल कर एक पेड़ में बांध दिया गया.

इस दौरान मुखिया बालेश्वर यादव की मौजूदगी ने पंचायती हुई जिसमें उनसे जबरन कबूल करवाया  गया कि दोनों नेही  बकरा को मारा है. यहीं पर उनपर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया और उनपर कई लोगों ने थूका भी . वही इधर दूसरे पक्ष  की तरफ से शकुंतला देवी ने दोनों युवकों पर बकरा काटने आरोप लगाते हुवे एफआईआर दर्ज करवायी है. मुखिया बालेश्वर यादव ने कहा कि 28 जुलाई को बकरा काटे जाने की शिकायत मिली थी. इसपर 29 जुलाई को पंचायत हो रही थी.

पंचायत में काफी भीड़ हो गयी तो कुछ लोगों ने जबरन दोनों युवकों को पेड़ से बांध दिया. हालांकि उसने तुरंत ही दोनों को बंधन से मुक्त करवा दिया था. इस दौरान किसी भी तरह दोनों युवकों को प्रताड़ित नहीं किया गया. इस मामले मेंपीड़ित युवकों की ओर से मुखिया बालेश्वर यादव समेत 18 लोगों को नामजद किया गया है.

दूसरी तरफ मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि जिस दिन पंचायती हो रही थी ,  सूचना मिलने पर पुलिस टीम  भी मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को थाना भी लाया गया था.उस दिन दोनों पक्षों ने आपस में मामला सलटने की बात कहते हुए आवेदन नहीं दिया था. बाद में शनिवार की शाम को दोनों पक्षों ने आवेदन दिया तो एफआईआर करते हुए जांच की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसी भी कीमत पर इलाज के लिए मना न करें: उपायुक्त

Next Post

प्रोफेशनल कांग्रेस के को-ऑर्डिनेटर बने राहुल रॉय

Next Post
प्रोफेशनल कांग्रेस के को-ऑर्डिनेटर बने राहुल रॉय

प्रोफेशनल कांग्रेस के को-ऑर्डिनेटर बने राहुल रॉय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d