BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो दिवसीय कलस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in Uncategorized
दो दिवसीय कलस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न

Two Day Cluster Athletics Competition Concludes

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: डी ए वी कपिलदेव द्वारा मोरहाबादी स्थित बिरसा फुटबाॅल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय कलस्टर एथेलेटिक्स प्रतियोगिता आज संपन्न हो गई. प्रतियोगिता का आयोजन डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स के बैनर तले किया गया था. बालक वर्ग में तीस अंक प्राप्त करनेवाले सिमडेगा के राज प्रकाश एक्का को सर्वश्रेष्ठ एथलीट तथा बालिका वर्ग में बीस अंक प्राप्त करनेवाली गांधीनगर की रागिनी कुमारी को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया.

वहीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में 35 अंक प्राप्त करनेवाली टीम नीरजा सहाय को रनर अप तथा 76 अंक प्राप्त करनेवाली गांधीनगर टीम को विजेता टीम का खिताब मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पदाधिकारी के सी श्रीवास्तव के हाथों प्रदान किया गया. बालक वर्ग में 43 अंक प्राप्त कर सिमडेगा ने रनर अप का खिताब जीता वहीं 51 अंक प्राप्त कर बुंडू की टीम विजेता रही. वहीं गेम्स और एथलेटिक्स सामूहिक में 100 अंक प्राप्त कर विष्टुपुर की टीम उप विजेता रही जबकि एसआर पुनदाग की टीम विजेता घोषित की गयी. इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अब प्रतियोगिता के विजेताओं तथा उपविजेताओं को क्षेत्रीय (जोनल) प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा.

समापन समारोह के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिसमें बच्चों ने झारखंड की संस्कृति को दिखाया और सामूहिक भावना से समाज की उन्नति का संदेश दिया. अवसर पर प्राचार्य एम के सिन्हा ने अपने स्वागत भाषण में क्षेत्रीय पदाधिकारी डाॅ के सी श्रीवास्तव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका प्रेम डीएवी कपिलदेव के प्रति हमेशा बना रहा है तथा उनका आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है और यह भविष्य में भी बना रहे.

झारखंड में डीएवी संस्थाओं की स्थापना करनेवाले महात्मा एन डी ग्रोवर जी की चर्चा करते हुए प्राचार्य ने कहा कि उनके कारण ही आज डी ए वी इतनी संस्थाएं बनी हैं और ईस्टर्न जोन की स्थापना हुई है. जिसमें बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का पूरा मौका मिल रहा है. उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विशेष रूप से शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों को धन्यवाद दिया.

सभा के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पदाधिकारी डाॅ. के सी श्रीवास्तव ने कहा कि उनका डीएवी कपिलदेव से विशेष अपनत्व रहा है और वह चाहते हैं कि विद्यालय हमेशा सफलता के नये-नये सोपान पर चढ़े और अच्छा कर सके. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से आप अनुशासन, तथा एकता सीखते है. उन्होंने कहा कि जो बच्चे खेल और पढ़ाई दोनों में तेज हैं , वे 90 प्रतिशत अंक लाने वाले बच्चों से तुलनात्मक रूप से अच्छे हैं. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर एनडी ग्रोवर सर अनायास ही याद आ जाते हैं. उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. जिस त्याग और तपस्या से उन्होंने डीएवी रूपी वृक्ष को लगाया वह आज फल फूल रहा है. उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए डीएवी कपिलदेव परिवार को धन्यवाद दिया.

अंत में खिलाड़ियों का मिश्रित परेड आयोजित किया गया तथा खेल की समाप्ति की घोषणा की गयी. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक गौतम कुमार पाठक ने किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आयुष्मान भारत योजना का 50 लाख से अधिक नागरिकों को मिला लाभ

Next Post

Article 370: फारूख अब्दुल्ला की बहन और बेटी हिरासत में, कर रही थीं प्रदर्शन

Next Post
Article 370: फारूख अब्दुल्ला की बहन और बेटी हिरासत में, कर रही थीं प्रदर्शन

Article 370: फारूख अब्दुल्ला की बहन और बेटी हिरासत में, कर रही थीं प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d