रामगढ़. नगर परिषद रामगढ़ द्वारा आज मुख्यमंत्री श्रमिक योजना को लागू करने एवं इसे धरातल पर शुरू करने के संबंध में दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण के पहले दिन ऑनलाइन माध्यम से जिले में नगर विकास विभाग द्वारा नगर निकाय को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से नगर परिषद के नगर मिशन प्रबंधक, असिस्टेंट इंजीनियर, जे०ई, सामुदायिक संगठनकर्ता एवं सामुदायिक संसाधन सेविकाओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से बताया गया कि मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (शहरी) के तहत सर्वे कर जॉब कार्ड बनाया जाना है. यह प्रयास अकुशल श्रमिकों को काफी लाभ पहुंचाएगा. इसके साथ ही उनको निकाय स्तर पर जॉब कार्ड निर्गत कर वर्ष में 100 दिनों का कार्य उपलब्ध कराना है. प्रशिक्षण सत्र में मुख्य रूप से नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव, सहायक अभियंता लाल बिहारी यादव, कनिय अभियंता मुकेश कुमार तथा नगर मिशन प्रबंधन, सामुदायिक संगठनकेकर्ता एवं सामुदायिक संसाधन सेविकाओं ने भाग लिया.

