BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो दिवसीय रांची जिलास्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत

by bnnbharat.com
January 9, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

राइफल और पिस्टल कैटेगरी के 40 इवेंट का आयोजन 

रांची:- रांची डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोशिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय जिलास्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता की आज से शुरुआत हो गई. खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मेंबर रेलवे ट्रिब्यूनल,   धूव्र सिंह ने किया. इस दौरान माध्यमिक शिक्षा निदेशक  डॉ जटाशंकर चैधरी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रांची जिला आरडीआरए के अध्यक्ष   विनय कुमार ने अध्यक्षयीय भाषण दिया. जबकि संघ के उपाध्यक्ष   आनंद कुमार ने प्रतियोगिता के उद्घाटनकर्ता और अतिथियों का स्वागत किया. प्रतियोगिता आयोजन समिति के संयोजक  रंजन कुमार और विपिन कुमार मंचासीन थे.

प्रतियोगिता के उद्घाटनकर्ता मेंबर रेलवे ट्रिब्यूनल धुव्र सिंह ने बताया कि वह भी शूटर रह चुके हैं और उन्होंने पूरी लगन, गंभीरता के साथ शूटिंग की. खिलाड़ी पूरी एकाग्रता के साथ निशाना लगाएं और अपने लक्ष्य से ना भटकें तभी सफलता हासिल की जा सकती है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप आगे चलकर जिला, राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करें.

अपने संबोधन के दौरान खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर जटाशंकर चैधरी ने कहा की खिलाड़ी अपनी रूचि के अनुसार खेल का चयन कर कड़ी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ें. खेल के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं, अनुशासन, कड़ी मेहनत और लक्ष्य निर्धारित कर सफलता हासिल की जा सकती है. उन्होंने कहा कि खेल ऐसा क्षेत्र है जहां अगर आपके भीतर प्रतिभा है और आप अपेक्षित प्रयत्न करते हैं तो सफलता हासिल की जा सकती है.रांची डिस्टिक राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ी शूटिंग में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं झारखंड के खिलाड़ियों को अब तकनीकी सहायता भी उपलब्ध हो रही है आने वाले दिनों में जिला और राज्य के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. आरडीआरए के उपाध्यक्ष  आनंद कुमार ने कहा कि खिलाड़ी अर्जुन की तरह मछली के आंख पर ही निशाना रखें तभी जाकर उन्हें सफलता मिल सकती है.

इस प्रतियोगिता में राइफल और पिस्टल कैटेगरी में 40 इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं, प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है, इस प्रतियोगिता में लगभग 200 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.

प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को रांची जिला का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. विजयी प्रतिभागी 11वीं झारखंड स्टेट राइफल चैंपियनशिप में भाग लेंगे. जिसका आयोजन 21, 22 और 23 जनवरी 2021 को देवघर में किया जाएगा.

दो दिवसीय जिलास्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन 10 जनवरी 2021 को दोपहर 3रू00 बजे किया जाएगा. दो दिवसीय जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन करता मुख्य अतिथि संघ के पदाधिकारियों प्रतियोगिता आयोजन समिति के संयोजक को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष   निवास ने किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

16 से 22जनवरी तक उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी जिलों के सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

Next Post

महिला बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद हुई थी मरीज की मौत

Next Post

महिला बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद हुई थी मरीज की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d