BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘विश्व युवा कौशल दिवस’ के अवसर पर दो दिवसीय वेबिनार का हुआ समापन

by bnnbharat.com
July 15, 2020
in समाचार
‘विश्व युवा कौशल दिवस’ के अवसर पर दो दिवसीय वेबिनार का हुआ समापन
Share on FacebookShare on Twitter
  • विशेषज्ञों ने युवाओं को किया सम्बोधित

डालटनगंज: 15 जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व युवा कौशल दिवस को लेकर नीति आयोग के द्वारा दो दिवसीय वेबीनार का आज समापन हुआ.

जिला प्रशासन तथा नीति आयोग द्वारा आयोजित किये गए वेबिनार में कई विशेषज्ञों ने पलामू के युवाओं को संबोधित किया. 15 जुलाई 2020 को आयोजित हुए वेबिनार में नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया.

15 जुलाई 2020 को आयोजित हुए वेबिनार का मुख्य टॉपिक वर्ल्ड स्किल कंपटीशन में भागीदारी तथा ऑटोमोबाइल सेक्टर में कौशल की महत्ता था.

विशेषज्ञों के पैनल में आज ऑटोमोबाइल सेक्टर में वर्ल्ड स्किल चैंपियन 2019 तुषार फड़ातारे, कार पेंटिंग स्कूल में इंडिया स्कूल 2018 में सिल्वर मेडल जीतने वाले प्रकाश शर्मा तथा एएसडीसी के धर्मेंद्र शर्मा मौजूद थे.

धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जब वर्ल्ड स्कूल कंपटीशन की शुरुआत हुई थी तो मात्र 6 यूरोपियन देश ने हिस्सा लिया था. उन्होंने बताया कि 2019 में 65 देशों ने हिस्सा लिया था, जिसमे भारत 13वें पायदान पर आया था.

उन्होंने बताया कि वर्ल्ड स्कूल कंपटीशन में भाग लेने के लिए युवाओं की उम्र 22 साल या उससे कम की होनी चाहिए. वर्ल्ड स्किल कंपटीशन में ऑटोमोबाइल सेक्टर के अंदर युवा चार फील्ड यथा ऑटोमोबाइल, कार पेंटिंग, ऑटो बॉडी रिपेयर तथा प्रोटोटाइप मॉडलिंग में हिस्सा ले सकते हैं. इन सभी फील्ड में भारत का प्रदर्शन लगातार अनुकरणीय रहा है.

इसके अलावा वर्ल्ड चैंपियन 2019 तुषार फड़ातारे तथा कार पेंटिंग स्कूल में इंडिया स्कूल 2018 में सिल्वर मेडल जीतने वाले प्रकाश शर्मा ने भी युवाओं को सम्बोधित कर उन्हें वर्ल्ड स्किल चैंपियनशिप के बारे में जानकारी दी.

कैसा लगा वेबिनार

नेहरू युवा केंद्र के नेशनल यूथ वॉलिंटियर सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि इस दो दिवसीय वेबीनार में उन्हें तथा उनके साथियों को काफी कुछ सीखने को मिला. पहले दिन उपायुक्त पलामू के द्वारा समाज में फिट रहने को लेकर हमें सलाह दी गयी.

इसके अलावा वेबिनार में मौजूद विशेषज्ञों ने युवाओं को उनके हुनर से आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया दो दिवसीय सेमिनार काफी उपयोगी साबित हुआ.

नेहरू युवा केंद्र से जुड़े एक और युवा अक्षय कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित किये गए इस दो दिवसीय वेबीनार में हुनर की महत्ता के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई.

नेहरू युवा केंद्र से ही जुड़ी पूजा कुमारी तथा नेहा कुमारी ने बताया कि इस वेबीनार से वर्ल्ड स्किल कंपटीशन के बारे में हमें अहम जानकारी मिली, जिससे आगे चलकर पलामू के युवा भी इसमें भाग ले सकते हैं.

वेबीनार से जुड़े सभी युवाओं-दर्शकों को नीति आयोग के एडीएफ पलामू अक्षय चौहान तथा चितवन ने धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन 15 जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर किया गया था.

आयोजित किए गए वेबीनार का मुख्य उद्देश्य पलामू में नेहरू युवा केंद्र के युवाओं को कौशल तथा उसकी महत्ता के बारे में बताना था. उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक पवन कुमार का भी आभार जताया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री आवास व गोरखनाथ मंदिर की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री ने आत्महत्या की घटना पर जताया दुःख

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री ने आत्महत्या की घटना पर जताया दुःख

स्वास्थ्य मंत्री ने आत्महत्या की घटना पर जताया दुःख

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d