जावेद अख्तर,
गोड्डा: बुधवार को दो दिवसीय कुश्ती दंगल का समापन हो गया. बता दें कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झारखण्ड – बिहार सीमा स्थित चखमजा ग्रिन पार्क स्टेडियम में दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था.
कुश्ती दंगल में क्षेत्र छोटे बड़े पहलवानों व झारखण्ड, मेरठ (उत्तर प्रदेश) आदि बाहर से आए पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया. हालांकि दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में लगभग सभी पहलवानों को कमिटी की तरफ से कुछ न कुछ पुरस्कार हरेक कुश्ती पर दिया जाता था. लेकिन दंगल कुश्ती के फाइनल मुकाबले में प्रथम पुरस्कार बड़ी नाकि पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मुस्तकीम के हाथों प्रशांत पहलवान मेरठ (यूपी) को 10 भर चांदी का सिक्का दिया गया.
वही कहलगांव पूर्व जिला परिषद नाजनी नाज के हाथों द्वितीय पुरस्कार छौपाल पहलवान मेदनीचक (झारखण्ड) को 8 भर चांदी का सिक्का एवं तृतीय पुरुस्कार छोटेलाल यादव व गौतम पहलवान मोहनपुर (बिहार) को दोनों बराबर रहने पर 6 – 6 भर चांदी का सिक्का दिया गया.
वहीं इस प्रतियोगिता में करीब दर्जनों पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया और दर्शकों का दिल जीत लिया. पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव पेंच को दर्शकों के सामने रखा. वहीं पूर्व जिला परिषद कहलगांव नाजनी नाज ने सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारे व सद्भाव का परिचय देता है.
खेल हर तरह से अति उत्तम है. मुखिया प्रतिनिधि मुस्ताक आलम ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखा सके.
वहीं कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी पवन यादव एवं झारखण्ड के जिला परिषद प्रतिनिधि अब्दुल मन्नान ने भी लोगों को सम्बोधित किया. इस कुश्ती दंगल को कराने में अध्यक्ष इकराम आलम, सचिव मुर्शिद आलम, सरपंच सत्तार व महुफज आलम और गांव के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

