BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

RRDA में नक्शा के लिए दो दिन सुनवाई की जाये : सीपी सिंह

by bnnbharat.com
September 26, 2019
in Uncategorized
RRDA में नक्शा के लिए दो दिन सुनवाई की जाये : सीपी सिंह

Two days of hearing for map in RRDA: CP Singh

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने आम जनता की नक्शा पास कराने में आ रही समस्याओं को गंभीरता से लिया है. मंत्री ने रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) के उपाध्यक्ष राजकुमार को सप्ताह में दो दिन नक्शे से संबंधित समस्या सुनने का निर्देश दिया. इसके लिए जल्द ही तिथि निर्धारित की जाएगी. मंत्री ने यह निर्देश गुरूवार को आरआरडीए के सभागार में हुई समीक्षा बैठक में दिया. मंत्री ने कहा कि नक्शा पास कराने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. जो नक्शा पास करने लायक नहीं हैं, उसे वापस कर दिया जाये, लटकाया नहीं जाये.

रॉक गार्डेन के विकास के प्रस्ताव में संशोधन करने का निर्देश

मंत्री ने आरआरडीए द्वारा प्रस्तुत पांच सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को औचित्य के साथ उपस्थापित करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही रॉक गार्डेन के विकास से संबंधित प्रस्ताव में कुछ संशोधन के साथ फिर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. बैठक में पांच सड़कों ओबरिया रोड 3.08 करोड़, बसाड़गढ 6.45 करोड़, सुकुरहुटू रोड 4.06 करोड़, अमेठिया नगर ओम शांति एपार्टमेंट रोड 2.59 करोड़ और अमेठिया नगर मैक्स आर्थोपेडिक हॉस्पीटल रोड 2.59 करोड. की लागत से बनाने का प्रस्ताव दिया गया था. इसके अलावा रॉक गार्डेन का नया प्रवेश द्वार, आंतरिक सड़क, टिकट काउंटर, गार्ड रूम कुल 2.318 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया था. नये प्रवेश द्वार की डिजायन को स्वीकार करते हुये अन्य कार्यों में संशोधन करने का भी निर्देश दिया.

वर्षों पुराने वाणिज्यिक भवनों के स्थान पर बहुमंजिले मॉल बनायें

नगर विकास सचिव सह आरआरडीए के पदेन अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह ने बैठक में निर्देश दिया कि वर्षों पुराने सभी वाणिज्यिक भवनों ( मार्केट ) के स्थान पर बहुमंजिले मॉल बनाये. जिससे पुराने आवंटियों के साथ ही साथ नये लोगों के लिए भी स्वरोजगार का अवसर प्राप्त हो सके. उन्होंने डेली मार्केट इलेक्ट्रानिक बाजार , न्यू मार्केट रातु रोड एवं कचहरी रोड स्थित धरतीधन भवन के स्थान पर मल्टीस्टोरी माॅल बनाने का निर्देश दिया. श्री सिंह ने निर्देश दिया कि गेतलसूद डैम और हटिया डैम के पास भूमि का अधिग्रहण कर म्यूजिकल फाउंटेन बनाये एवं वाटर पार्क बनायें. कंडम हो चुके वाणिज्यिक भवनों के जीर्णोद्धार से संबंधित प्रस्ताव बनाया जाये. श्री सिंह ने कहा कि दुबलिया में बनने वाले अंतराज्जीय बस टर्मिनल एवं सुकरहुटू में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर का संचालन आरआरडीए करे. इससे आरआरडीए की आमदनी बढे़गी.

क्या है आरआरडीए में नक्शा की स्थिति

आरआरडीए में नक्शा की स्थिति 1.4.17 से 25.9.19 तक कुल जमा – 473, नक्शा पास – 143, रिटर्न – 260, प्रोसेस में – 27 , प्रोसेस्ड – 43 हैं. बैठक में मंत्री सीपी सिंह, नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह, आरआरडीए के पदेन उपाध्यक्ष राजकुमार, संयुक्त सचिव नगर विकास संजय बिहारी अंबष्ठ, आरआडीए सचिव श्री मुमताज अहमद, भूसंपदा पदाधिकारी आफताब आलम, मुख्य अभियंता राजदेव सिंह और नगर निवेशक घनश्याम अग्रवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फिल्म Marjaavaan का नया पोस्टर हुआ रिलीज

Next Post

श्रम शक्ति अभियान में श्रमिक कराये अपना निबंधन :BDO

Next Post
श्रम शक्ति अभियान में श्रमिक कराये अपना निबंधन :BDO

श्रम शक्ति अभियान में श्रमिक कराये अपना निबंधन :BDO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d