BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो सगे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

by bnnbharat.com
August 29, 2020
in समाचार
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की चाकू गोदकर हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला. गुमला जिले में दो सगे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. घटना जिले के रायडीह थाना के पतराटोली स्थित उपरखोर गांव में हुई है. पुलिस ने शनिवार को दोनो का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आगे की कार्यवाही जारी है.
मृत भाईयों की पहचान 35 साल के प्रकाश बेक और 32 साल के जोसेफ बेक के रूप में की गई है. दोनों अविवाहित थे. घर में एक और छोटा भाई और उनकी मां हैं. जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई बेरोजगार थे और गांव में ही लड़कों के साथ घूमते रहते थे. मां कृपा बेक ने बताया कि उनका दो घर है. वो और उनका छोटा बेटा जॉन बास्को बेक नए घर में जबकि प्रकाश और जोसेफ पुराने घर में रहते थे.उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पूरा दिन उनके दोनों बेटे गांव में कही नहीं दिखे. उन्होंने सोचा कि गांव के लड़कों के साथ वे कहीं घूमने गए होंगे. इसलिए खोजबीन नहीं की. रात करीब आठ बजे वे खाना लेकर पुराने घर पहुंची. दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि अलग-अलग कमरों में दोनों बेटों की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई है. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों को और फिर पुलिस को दी.सूचना के बाद शनिवार को एसडीपीओ कुलदीप कुमार, रायडीह थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए. एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है. साथ ही दोनों के कमरों से सात से आठ डिस्पोजल ग्लास बरामद किया गया है. आशंका है कि गुरुवार की रात दोनों भाईयों ने गांव के अन्य लड़कों के साथ पार्टी की होगी. फिलहाल, दोनों के साथ घूमने वाले लड़कों की तलाश की जा रही है. उनके पकड़े जाने के बाद ही हत्या के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा.बताया जा रहा है कि मृतकों के पिता बरथालोनी बेक आर्मी से रिटायर्ड थे. साल 1988 में बरथालोनी बेक और उनके छोटे भाई फ्रांसिस बेक की हत्या कर दी गई थी. जांच के बाद हत्याकांड में जमीन विवाद का मामला सामने आया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धारदार हथियार से युवक की हत्या

Next Post

चालू हालत में खड़ी सुमो में मृत पाया गया युवक

Next Post
महाराजगंज : खेत में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका

चालू हालत में खड़ी सुमो में मृत पाया गया युवक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d