हरि नारायण शर्मा
चक्रधरपुर : चकधरपुर और बंदगांव में सोमवार को वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना बंदगांव प्रखंड के जोनुवा गांव के समीप की है, जहाँ बाराकुंडी गांव निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति मानसिंह दिग्गी खेत में धान रोपनी के लिये खेत मे हल चला रहा था. इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और बिजली चमकने लगी. बिजली चमकने से मानसिंह अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में वह वज्रपात के चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना स्थल नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस नहीं पहुंच पाई हैं। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। दूसरी घटना चक्रधरपुर के हथिया गाँव की है जहाँ वज्रपात से एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गयी। हथिया गांव निवासी 18 वर्षीय युवती प्रिया सुंडी शाम को गांव के नाले में नहाने गई थी। इस दौरान वह वज्रपात के चपेट में आकर बेहोश हो गयी आनन-फानन में परिजनों ने युवती को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। रात होने के कारण युवती का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम कर युवती के शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा।

