BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से CRPF जवान सहित दो की मौत

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in समाचार
कोरोना से CRPF जवान सहित दो की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर: केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक जवान सहित दो लोगों की मौत के साथ इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई.

सीआरपीएफ वरिष्ठ अधिकारी ने यूनीवार्ता को सीआरपीएफ के एक जवान की कोरोना संक्रमण से मृत्यु की पुष्टि की है और गृह मंत्रालय की दिशानिर्देशों के अनुसार जवान की अंतिम संस्कार कश्मीर में किया जाएगा. इसके अलावा श्रीनगर निवासी 35 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है.

कश्मीर में कोरोना संक्रमण से सीआरपीएफ जवान की मौत का पहला मामला है और देश का चौथा मामला है. इन दो मौतों के साथ पिछले 48 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से सात लोगों की जान चली गई है और प्रदेश में 20 दिनों में 29 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कोरोना संक्रमितों की संख्या 4000 के पार हो गई है.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी सीआरपीएफ के 40 वर्षीय जवान को कुछ दिन पहले श्वसन संबंधी समस्या के साथ कई अन्य तरह की समस्याओं के कारण एस. के. इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती किया गया था. जवान का रविवार को कोरोना परीक्षण की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी.

उन्होंने बताया कि कल रात मरीज को दिल का दौरा पड़ा ओर उनकी मौत हो गयी. सीआरपीएफ 90 बटालियन के जवान की दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के उरानहाल में तैनाती थी.

उन्होंने बताया श्रीनगर के खानयार निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद रविवार को छाती में परेशानी के बाद एसएचएमएस अस्पताल स्थानांतरित किया गया. मरीज की हालत लगातार बिगडती गयी और कल रात उसकी मौत हो गई.

जम्मू के दस जिलों में काेरोना संक्रमण से पांच मरीजों की और कश्मीर के दस जिलों में 38 मरीजों को मौत के साथ प्रदेश में इस वायरस के संक्रमण से अभी तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केरल में हथिनी ने गलती से पटाखे से भरा फल खाया होगा: पर्यावरण मंत्रालय

Next Post

HAPPY BIRTHDAY शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा ने खास अंदाज में दी बधाई

Next Post
HAPPY BIRTHDAY शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा ने खास अंदाज में दी बधाई

HAPPY BIRTHDAY शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा ने खास अंदाज में दी बधाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d