चतरा: चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड के एरकी गांव में कल शाम एक जहरीले जंगली फल खाने से गांव के तक़रीबन दो दर्जन स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए. मामलें के बाद सभी बच्चों को इटखोरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. हालाकि इलाजरत सारे स्कूली बच्चे खतरे से बाहर बताए गए हैं. वहीं बच्चों के बेहतर अवस्था को देखते हुए सभी को देर शाम अस्पताल से उन्हें अपने -अपने घरों को भेज दिया गया.
बतातें हैं कि कल शाम चार बजे एरकी गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले करीब दो दर्जन बच्चे छुट्टी के बाद घर जाने के दौरान रास्ते में लगे बंगरेडी नामक एक जहरीले जंगली फल को बादाम समझकर खा लिया. जहरीला फल खाने के बाद सभी बच्चों को पेट दर्द के साथ उल्टी होने लगी.
इस बात की जानकारी शिक्षकों तथा बच्चों के अभिभावकों को हुई तो उन्होंने तुरंत सभी बच्चों को इटखोरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक डॉ अजीत कुमार ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. उनके पर्याप्त इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई.

