BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो बूंद बच्चों को देगी नई जिदंगी: जिशान कमर

by bnnbharat.com
January 19, 2020
in समाचार
दो बूंद बच्चों को देगी नई जिदंगी: जिशान कमर

दो बूंद बच्चों को देगी नई जिदंगी: जिशान कमर

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा, 

लातेहार: दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकार के उद्देश्य को लेकर सदर अस्पताल से पल्स पोलियो अभियान 2020 का आरंभ किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त जिशान कमर एवं उपविकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर एवं बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त जिशान कमर ने कहा कि पोलियो की दो बूंद की खुराक नई जिदंगी देगी. कमर ने कहा कि पोलियो पर जीत हमारी हो गई है, लेकिन इसे बरकार रखने के लिए हमें पोलियो का खुराक बच्चों को जरूर पिलाना होगा.

उन्होंने जिलेवासियों से पोलियो पर जीत के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पोलियो बूथ पर पहुंच कर वैसे बच्चें जो पोलियो की खुराक से वंचित है, उन्हें पिलाने में सहभागिता निभाने की बात कही.

उपायुक्त कमर ने कहा कि पल्स पल्स पोलियो अभियान की सफलता सहिया पर है,उन्होंने स्वास्थ्य सहिया को अभियान के दौरान घर-घर जाकर छुटे हुए बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाने के लिए प्रेरित किया.

उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य बच्चों को पोलियो से बच्चों बचाना है, उन्होंने वैसे सभी बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की जिन्हें पूर्व में पोलियों का खुराक पिलाया गया हो.

मिश्रा ने निर्धारित लक्ष्य के अनरूप बच्चों को पोलियो का खुराक के लिए ईमानदारी से कार्य करने की बात कही. वहीं समाज के प्रत्येक वर्ग को पोलियो का खुराक पिलाने में आगे आने की अपील की.

सीएस डा0 एसपी शर्मा ने कहा कि जागरूकता ही रोगों की पहली दवा है. उन्होंने जागरूक होकर पोलियो की खुराक अपने बच्चों को पिलाने की बात कही. उन्होंने कहा कि पोलियो की खुराक नहीं पीने से भविष्य में बच्चा दिव्यांगया का शिकार हो सकता है.

मौके पर डा0 एस के सिंह, डा0 लक्ष्मण प्रसाद, डा0 नीलमणि, डा0 जमील, डा0 अखिलेश प्रसाद, डीपीएम विजय कुमार, करूनेश कुमार, रविन्द्र कुमार समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

1 लाख 56 हजार बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाने का है लक्ष्य

19 जनवरी से 21 जनवरी तक आरंभ हुए पल्स पोलियो अभियान में जिले के कुल 1 लाख 56 हजार बच्चों को पोलियो का खुराक देने का लक्ष्य है जिसको लेकर जिले के कुल 998 बूथ बनाए गए है. वहीं अभियान की सफलता के लिए कुल 2 हजार 61 कर्मी लगे है.

पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्य कर्मी

पल्स पोलियो अभियान के तहत 1 लाख 56 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 19 जनवरी को बूथों पर पोलियो का खुराक पिलाया जाएगा. जबकि वैसे छुटे बच्चें जो बूथ पर पोलियो का खुराक नहीं पी सके वैसे बच्चों के लिए 20 एवं 21 जनवरी को घर-घर स्वास्थ्य कर्मी पहुंच कर पोलियो की दवा पिलाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इग्नू अध्ययन केंद्र में चल रहा है निशुल्क नामांकन, फॉर्म के लिए कॉलेज से करें संपर्क: अजय वर्मा

Next Post

DAV के छात्र-छात्राओं को कराया गया एक्स्पोजर विजिट

Next Post
DAV के छात्र-छात्राओं को कराया गया एक्स्पोजर विजिट

DAV के छात्र-छात्राओं को कराया गया एक्स्पोजर विजिट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d