BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लूडो में हारे 50 रुपए न देने पर दो दोस्तों ने अपने साथी की हत्या की

by bnnbharat.com
July 19, 2020
in Uncategorized
लूडो में हारे 50 रुपए न देने पर दो दोस्तों ने अपने साथी की हत्या की

लूडो में हारे 50 रुपए न देने पर दो दोस्तों ने अपने साथी की हत्या की

Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब: पंजाब के अमृतसर में लूडो में हारे 50 रुपए न देने पर दो दोस्तों ने अपने साथी की हत्या कर दी. तीनों में पैसे को लेकर झगड़ा, फिर राजीनामा हो गया था. आरोपी अपने दोस्त को शराब पिलाने का झांसा देकर कहीं ले गए और सिर पर पत्थर मार-मार कर उसकी हत्या कर दी. शव को घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गड्‌ढे में फेंक दिया.

घटना 14 जुलाई की है. पुलिस को शव 4 दिन बाद मिला. दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है.

मोबाइल पर लूडो खेलते वक्त लगाई थी शर्त

मृतक के भाई अवतार सिंह उर्फ सन्नी ने बताया कि उसका भाई सुखजिंदर सिंह 14 जुलाई को विशालदीप सिंह और मनी के साथ ई-रिक्शा में बैठकर मोबाइल पर लूडो खेल रहे थे. उसका भाई इस खेल में 50 रुपए हार गया. पैसे नहीं दिए तो तीनों में झगड़ा हो गया. दोनों आरोपियों ने सुखजिंदर के साथ मारपीट की. इस पर सुखजिंदर ने विशालदीप के ई-रिक्शा का कांच तोड़ दिया. बाद में उनका राजीनामा हो गया. थोड़ी देर बाद आरोपी अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ आए और सुखजिंदर को शराब पिलाने का झांसा देकर कहीं ले गए.

सीसीटीवी फुटेज में युवक को साथ ले जाते दिखे आरोपी

अवतार ने बताया कि उन्होंने आस-पास के सीसीटीवी खंगाले तो उसमें दिखा कि आरोपी उसके भाई को जबर्दस्ती ई-रिक्शा में बैठाकर ले जा रहे हैं. अवतार ने शुक्रवार को अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने उसी रात गुरु तेग बहादुर नगर के नजदीक बड़े गड्डे से सुखजिंदर का शव बरामद किया.

आरोपियों ने गुनाह कबूल किया

इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने माना कि 50 रुपए के लिए ही उसकी हत्या की गई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में कोरोना से एक और डीपीओ की मौत, मचा हड़कंप

Next Post

कोरोना के बढ़ते मरीज के लिए पर्याप्त नहीं बेड, विकल्पों पर विचार जरूरी

Next Post
कोरोना के बढ़ते मरीज के लिए पर्याप्त नहीं बेड, विकल्पों पर विचार जरूरी

कोरोना के बढ़ते मरीज के लिए पर्याप्त नहीं बेड, विकल्पों पर विचार जरूरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d