लातेहार: बालूमाथ थाना अंतर्गत मरंगलोया पंचायत के बलबल ग्राम में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं.
घायलों को ग्रामीण एवं परिजन के मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. घायल दीपक लोहरा और बालकिशन लोहरा का मारपीट में सर फट गया है और सर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उचित इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है.
अन्य लोगों का इलाज डॉ सुरेश राम के देख रेख में किया जा रहा है. मारपीट की जानकारी मिलते ही बालूमाथ पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

