BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार, 2 सिलेंडर बम बरामद

by bnnbharat.com
November 9, 2020
in समाचार
पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, इनामी अपराधी सहित 4 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सांगाजाटा जंगल से आज पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. नक्सली दस्तों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने इस इलाके में अभियान शुरू किया था. ज़िले के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि अभियान चलाकर इन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध बारूदी सुरंग बिछाने समेत कई नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप था. 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों नक्सलियों की निशानदेही पर गोइलकेरा के जंगल के रास्ते में बिछाए गए 2 सिलेंडर बम भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार नक्सली लाल सिंह अंगरिया  और शंकर अंगरिया गोइलकेरा थाना के सांगाजाटा टोला गांव का रहने वाला है. 

गिरफ्तार अपराधियों के पास से नक्सली संगठन का बैनर, लेवी वसूलने के लिए रसीद बुक, चिट्ठी भेजने के लिए लिफाफे समेत अन्य सामान बरामद किये गये है. पूछताछ करने पर इन्होंने मोछु उर्फ मेहनत एवं सागेन अंगरिया के दस्ता के सक्रिय सदस्य के रूप में काम करने की बात स्वीकार की है.

इनकी निशानदेही पर गोईकेलखेरा थाना क्षेत्र के बुरूहुण्डरू म से लाजोरा जाने वाली निर्माणाधीन पक्की सड़क से 15-15 किग्रा का दो सिलेंडर बम बरामद किया गया है. दोनों सिलेंडर बम एक-दूसरे से कोडेक्शन वायर से कनेक्ट थे और लगभग 100 मीटर केबल तार को कनेट कर पहाड़ के ऊपर ले जाया गया था.

इसे झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ-60वीं बटालियन के बम निरोधक दस्ते ने सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे सुरक्षा बलों को काफी नुकसान पहुंचाया जा सकता था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चिन्हित जगहों पर ही पटाखों की करें बिक्री अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाईः एसडीओ

Next Post

26 नवंबर की देशव्यापी हड़ताल को माकपा ने दिया समर्थन

Next Post
26 नवंबर की देशव्यापी हड़ताल को माकपा ने दिया समर्थन

26 नवंबर की देशव्यापी हड़ताल को माकपा ने दिया समर्थन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d