BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेएमएम के दो नेताओं पर टेंटर पेपर लूटने और मारपीट का लगा आरोप

by bnnbharat.com
February 18, 2021
in समाचार
झामुमो ने रवि केजरीवाल को केंद्रीय समिति के कोषाध्यक्ष पद से किया मुक्त
Share on FacebookShare on Twitter


रांची. झारखंड के गढ़वा में टेंडर डालने जिला मुख्यालय पहुंचे ठेकेदार सुरेश पांडेय ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के दो नेताओं पर टेंडर पेपर लूट लेने और मारपीट करने के अलावा रूपयों की छिनतई का आरोप लगाया है.
सुरेश पांडे ने इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना में लिखित शिकायत डाली है. झामुमो के गढ़वा जिला प्रवक्ता धीरज दुबे और झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितेश सिंह और उनके लगभग 25 सहयोगियों पर यह आरोप लगा है.
इधर इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा ने झामुमो पर सत्ता का बेजा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.जानकारी के अनुसार समाहरणालय परिसर स्थित एसपी आवास के समीप ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल का टेंडर डाला जा रहा था. रंका अनुमंडल मुख्यालय के रहने वाले ठेकेदार सुरेश पांडेय भी रंका के चेट्टे गांव में 91 लाख रुपये की पीसीसी रोड और खपरो में 94 लाख रुपये की पुलिया के लिए टेंडर डालने पहुंचे थे. ठेकेदार सुरेश पांडेय ने दोनों झामुमो नेताओं पर मारपीट कर टेंडर पेपर, 20 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट, चार लाख रुपये का एफडी लूट लेने का आरोप लगाया है. उन्होंने गढ़वा थाना में कार्रवाई के लिए दिए गए आवेदन में कहा कि उक्त दोनों नेताओं सहित 25 लोग टेंडर स्थल पर पहुंच कर उनके (सुरेश पांडेय) के साथ पुत्र चिरंजीव पांडेय और धर्मेंद्र दुबे के साथ भी मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी. पांडेय ने आवेदन में यह भी कहा है कि मारपीट करने वालों नए उनके पुत्र की सोने की चैन, 25 हजार रुपये नगद और धर्मेंद्र दुबे की मोबाइल भी लूट ले गए.इस घटना के दौरान काफी देर तक हंगामा मचा रहा. पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया.सुरेश पांडेय का कहना है कि वे मारपीट की शिकायत करने एसपी के पास गए थे. उन्होंने थाना जाकर एफआईआर कराने को कहा था. इसके बाद उन्होंने थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नये आपराधिक संगठन का नाम आया सामने, पोस्टर चिपका कर दी धमकी

Next Post

हटिया-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन एक मार्च को रद्द

Next Post
रेलवे में नियुक्तियों में कटौती अनुचित-केशव महतो कमलेश

हटिया-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन एक मार्च को रद्द

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d