रांची: झारखंड में रांची-जमशेदपुर एनएच-33 पर शुक्रवार अहले सुबह तीन बजे एक यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में यात्री बस पर सवार 2 लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य लोग घायल हो गये. घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही थी.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण संभवतः चालक को झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ.
हादसे के बाद घायलों को तत्काल बुंडू प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.
यात्री बस बिहार के बिहारशरीफ से जमशेदपुर जा रही थी. यह दुर्घटना रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र के निकट आस्था होटल के पास हुई.

