दिल्ली: नेशनल हाईवे 21 पर कैलाई पेट्रोल पंप के पास रात करीब 1 बजे टैंकर व ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई. भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर चालक व खलासी की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर की केबिन में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकला कर सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने बताया कि बीती रात करीब 1 बजे कैलाई पट्रोल पंप के पास जयपुर से भरतपुर की ओर जा रहे तेल से भरे टैंकर को पीछे से आ रहे लोहे की चद्दरों से भरे ट्रेलर ने टक्कर मार दी. भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर की केबिन में चालक व खलासी दोनों फंस गए, जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.
घायलों को सिकंदरा अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने घायल चालक व खलासी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक दोनों चालक व खलासी के शव को सिकंदरा अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है.

