लखीसराय:– लखीसराय एनएच 80 पर मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के पास हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
घायल महिला को स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया. एक ही बाइक से महिला सहित तीन लोग लखीसराय से जमालपुर जा रहे थे.
मृतकों की पहचान पटना जिले के मरांची गांव के राहुल एवं धर्मेंद्र तांती के रूप में हुई है. धर्मेंद्र की पत्नी रूबी देवी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद कार सवार कार छोड़कर फरार हो गया है.

