BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एसपी को मिली गुप्त सूचना पर चेकिंग में 20 लाख का गांजा लदा कार जप्त, दो गिरफ्तार

by bnnbharat.com
July 25, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: जिले के एसपी एम. तमिलवाणन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की अहले सुबह चलाये गये वाहन चेकिंग के दौरान कोडरमा थाना क्षेत्र के बागीटाड़ के समीप एक कार से 20 लाख रुपये का गांजा जप्त किया गया है।

प्रेस वार्ता करते पुलिस कप्तान

पुलिस द्वारा जप्त हुंडई कार (बीएचआर 01 ए जी/7723) में प्रति दो किलोग्राम का कुल 123 पैकेट गांजा बरामद किया गया है। वहीं कार चालक मुन्ना राय, पिता किशुन राय (मल्लिकपुर, राघोपुर, बैशाली, बिहार) एवं संतोष दास, पिता राम भजन दास (चेचर पश्चिम, बिदुपुर, बैशाली, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जप्त की गई हुंडई कार व 123 पैकेट गांजा

इस संबंध में एसपी ने कोडरमा थाना में एक प्रेस वार्ता कर बताया कि इस मामले में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों सहित कार मालिक, गांजा भेजने व बेचने वाले के विरुद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। गिरफ्तार लोगों के मुताबिक वे लोग आन्ध्र प्रदेश के विशाखापटनम से गांजा लादकर पटना जा रहे थे। उनलोगों को 20 हजार रुपया व खाना पीना का पैसा पटना के जितेंद्र राय द्वारा दिया गया था। वे लोग पांच दिन पूर्व पटना से निकले थे।

वहीं विशाखापटनम से विगत 23 जुलाई की रात्रि को गांजा लादकर आ रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार दोंनो युवकों का मोबाइल भी जप्त कर लिया है। छापामारी दल में एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद, कोडरमा थाना प्रभारी रामनारायण ठाकुर, एएसआई दिनेश मुर्मू, एएसआई अजीत कुमार सहित पीसीआर व सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे। इसे लेकर कोडरमा थाना में कांड संख्या 126/19 दर्ज किया गया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पहली पारी में हेमंत सोरेन और सी.पी.सिंह में नोकझोंक, दूसरी पारी में सी.पी सिंह ने कहा.. गुरुजी सर्वमान्य नेता

Next Post

झारखंड विद्युत निगम के एमडी राहुल पुरवार है कमीशन खोर : हेमंत सोरेन

Next Post
झारखंड विद्युत निगम के एमडी राहुल पुरवार है कमीशन खोर : हेमंत सोरेन

झारखंड विद्युत निगम के एमडी राहुल पुरवार है कमीशन खोर : हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d