बन्न डेस्क : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इनसाइट लैंडर ने बीते महीने मंगल ग्रह की सतह पर जो मजबूत भूकंप के झटके महसूस किए हैं. मिशन कंट्रोल के अनुसार, इनकी तीव्रता 3.3 और 3.1 दर्ज की गई है. ये झटके Cerberus नामक क्षेत्र में आए थे. ये वही स्थान है, जहां इस मिशन के शुरुआत में भी दो मजबूत भूकंप के झटकों का पता चला था.
इनकी तीव्रता 3.6 और 3.5 दर्ज की गई थी. लैंडर ने नवंबर 2018 में मंगल की सतह पर उतरने के बाद से अब तक 500 से अधिक भूकंप के झटके रिकॉर्ड किए हैं इस इनसाइट लैंडर का काम मंगल की सतह और गर्भ में आने वाले भूकंप की जानकारी देना है. ये सतह पर उतरने के बाद से मंगल ग्रह पर आने वाले भूकंप की जानकारी एकत्रित कर नासा को भेज रहा है.

