BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नकली नोट का कारोबार करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 12, 2020
in Uncategorized
नकली नोट का कारोबार करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नकली नोट का कारोबार करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए गोला डीवीसी चौक के समीप पैंथर पुलिस के जवानों ने नकली नोट का कारोबार करने वाले धनबाद के आरूश वर्मा को उसके साथी नालंदा निवासी नीतीश कुमार के साथ गिरफ्तार किया है.

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में रविवार को एसपी प्रभात कुमार के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नकली नोट का कारोबार करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के बारे में जानकारी दी गई. पुलिस अधीक्षक ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर डीवीसी चौक पर गोला पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था.

इसी क्रम में डीवीसी चौक पर कुछ दुकानदार एक युवक पर नकली नोट चलाने का प्रयास का आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगे. पुलिस को देख कर एक युवक भागने लगा. वहां मौजूद पैंथर पुलिस के जवानों ने भाग रहे युवक का डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ते हुए पीछा कर गिरफ्तार किया.

जांच के क्रम में उसके पॉकेट से ₹100 के 17, ₹10 के 11 और ₹20 का 1 जाली नोट बरामद किया गया. पूछताछ में युवक ने अपना नाम आरूश वर्मा और पता धनबाद बताया. आरूश वर्मा ने बताया कि वह अपने मित्र नीतीश कुमार के साथ धनबाद में किराए पर एक फ्लैट लेकर रहता है और उसी फ्लैट में नकली नोट छापा जाता है.

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर धनबाद स्थित उसके फ्लैट पर छापेमारी की जहां से उसके मित्र नीतीश कुमार के साथ नोट छापने के लिए प्रयुक्त लैपटॉप और कलर प्रिंटर भी बरामद किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस को नकली नोटों की प्रिंटिंग के लिए रखे गए कागज के 3 बंडल भी मिले हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया बरामद लैपटॉप में ₹10 से लेकर 2000 तक के नोटों का फॉर्मेट उपलब्ध है.

गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए रामगढ़ पुलिस के द्वारा बिहार में भी छापेमारी की जाएगी. पुलिस ने नकली नोट के कारोबारियों से 2 स्मार्ट फोन और 1 बलेनो गाड़ी भी जब्त किया है. छापामारी दल में डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोय, गोला के सर्कल इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद पुलिस पदाधिकारी रमेश मुर्मू, अखिलेश सिंह, सिपाही रामू दास, राजेंद्र कुमार, राजकुमार पासवान और अजय नापित शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दोस्त ने की दोस्त की हत्या

Next Post

अचानक आंचल शिशु आश्रम पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

Next Post
अचानक आंचल शिशु आश्रम पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

अचानक आंचल शिशु आश्रम पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d