रांची ; अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किये गये हैं. 11 जून को रांची पुलिस की सूचना पर रेल पुलिस ने छापेमारी कर दो व्यक्ति 6 किलो अफीम के साथ राजधानी ट्रेन से गिरफ्तार किया था. आज दोनो को जेल भेजा गया. गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन से दो लोग अफीम के साथ जा रहे हैं. इस सूचना पर राजधानी ट्रेन में हुई छापेमारी. दोनों पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले थे. वही 6 किलो अफीम के साथ नगदी एवं मोबाइल भी हुआ जब्त. दोनों का नाम मो. अजरुदीन और मो.सिनाज है.

