बेतिया: नागेंद्र तिवारी चौक पर गलवान घाटी पर चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हुए देश के बीस बहादुर जवानों को कैंडिंल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी.
वार्ड पार्षद सर्वेश वर्मा ने कहा कि देश की रक्षा करते करते ये जवान शहीद हो गए. चीनी सैनिकों ने धोखे से हमला किया लेकिन हमारे वीर जवानों ने ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए दुगुने सैनिकों को मारा. राष्ट्र के लिए उनकी अमूल्य सेवा के लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे.
शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. देश आपकी शहादत को सलाम करता है. देश के प्रधानमंत्री से देशवासियों की यही मांग है कि चीन को स्पष्ट जवाब दिया जाए जिससे कि यह शहादत व्यर्थ न जाएं.
देश का प्रत्येक नागरिक दुख की घड़ी में शहीदों के परिवार वालों के साथ खड़ा है. देश को भारतीय सेना पर गर्व है. वार्ड पार्षद सर्वेश वर्मा , सागर श्रीवास्तव , बीरेंद्र श्रीवास्तव , विजय कुमार , विपुल भार्गव , प्रभात कुमार , पंकज कुमार , रवि कुमार , शिवम कुमार , ई. रवि राज , मनोज कुमार और अतुल कुमार ने श्रद्वांजलि दी.

