कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरु पहाड़ी के समीप गुरुवार को दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में दो युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल (जेएच 12जी/ 6184) पर सवार लोग कोडरमा से डोमचांच की ओर जा रहे थे, इसी दौरान डोमचांच की ओर से आ रही एक अपाची मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई।इस दुर्घटना में विकास कुमार (40 वर्ष), पिता विशुनदेव राम और नीलकमल कुमार उर्फ भोला (30 वर्ष), पिता जितेंद्र डोम (रामगढ़) की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं शिव कुमार (40 वर्ष), पिता जगदीश राम, लालू राम (35 वर्ष), पिता विष्णु राम (सभी रामदेव मोड़ नवादा बिहार निवासी) तथा ऋतिक कुमार (22 वर्ष), पिता मुन्नीलाल राम (सदर अस्पताल, कोडरमा) घायल हो गया। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

