BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत, 1 की मौत, 5 घायल

by bnnbharat.com
January 19, 2020
in समाचार
दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत, 1 की मौत, 5 घायल

दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत, 1 की मौत, 5 घायल

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: बांदा जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गिरेंद्र सिंह ने रविवार को कहा, “नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव में शनिवार देर शाम दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों मोटरसाइकिलों पर तीन-तीन लोग सवार थे.”

सिंह ने कहा, “मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सुइखी गांव निवासी 24 वर्षीय बबलू पाल के रूप में हुई है. उसके साथ बाइक पर पीछे वीरेंद्र पटेल (28) व अंकित (25) बैठे थे.”

उन्होंने कहा कि दूसरी बाइक में बैठे युवकों की पहचान नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव निवासी दिनेश (22), उसका छोटा भाई कल्लू (18) और वहीद (18) के रूप में हुई है.

सिंह ने कहा, “मृतक बबलू पाल अपने साथियों के साथ कालिंजर क्षेत्र के सिंघौटी गांव में एक बारात में शामिल होने जा रहा था. दोनों मोटरसाइकिलों में सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मी सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले गए, जहां बबलू पाल को मृत घोषित कर दिया गया.”

उन्होंने कहा, “गंभीर रूप से घायल शेष पांच युवकों को जिला अस्पताल भेजा गया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. घटना की जांच की जा रही है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, चालक घायल

Next Post

शराबबंदी के पक्ष में और दहेजप्रथा व बाल विवाह के खिलाफ 16, 443 किमी बनाई गई लंबी मानव श्रृंखला

Next Post
शराबबंदी के पक्ष में और दहेजप्रथा व बाल विवाह के खिलाफ 16, 443 किमी बनाई गई लंबी मानव श्रृंखला

शराबबंदी के पक्ष में और दहेजप्रथा व बाल विवाह के खिलाफ 16, 443 किमी बनाई गई लंबी मानव श्रृंखला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d