BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दंपती की हत्या करने के मामले में दो नक्सलियों हुए गिरफ्तार

by bnnbharat.com
July 12, 2020
in Uncategorized
दंपती की हत्या करने के मामले में दो नक्सलियों हुए गिरफ्तार

दंपती की हत्या करने के मामले में दो नक्सलियों हुए गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने नक्सल प्रभावित रायजमा गांव में 23 मई को मंगल सिंह और उसकी पत्नी की हत्या में शामिल दो आरोपी नक्सलियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है.  गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान सोमा सरदार और उमेश मुंडा के रूप में की गयी है.
सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने बताया कि 23 मई की रात को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के हथियारबंद दस्ते ने मंगल सिंह और उसकी पत्नी की घर में घुस कर हत्या कर दी थी जबकि 17 जून को भी सरायके के कुचाई, चौका और रांची के तमाड़ में दहशत फैलाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने अलग-अलग इलाके में पोस्टरबाजी की थी.
इस मामले में सरायकेला के एएसपी अभियान और एसडीपीओ सरायकेला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर सूचना एकत्रित की गई. इसी क्रम में आज गुप्त सूचना के आधार पर रायजमा गांव के सोमा सरदार (37वर्ष) और तमाड़ के अरहंगा गांव से उमेश मुंडा (27वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार नक्सलियों ने दंपती हत्याकांड और पोस्टर चिपकाने की घटना में अपी संलिप्तता की बात स्वीकार की है. दोनों गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी संगठन के एरिया कमांडर महाराज प्रमाणिक दस्ते के सक्रिय सदस्य थे.
गौरतलब है कि 15 दिनों पूर्व भी सरायकेला पुलिस द्वारा 3 नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. वहीं आज सरायकेला पुलिस द्वारा की गई छापामारी दल में एसडीपीओ धीरेंद्र बंका,सरायकेला थाना प्रभारी सनोज चौधरी,पुलिस अ.नि.प्रकाश यादव, एस.आई.अखिलेश कुमार,एस.आई.अनुप रंजन बाखला,झारखंड जगुआर व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

 बेरमो विधानसभा उप चुनाव को लेकर बोकारो जिला प्रशासन तैयारी में जुटा

Next Post

चतरा में हथियार व स्कॉर्पियो समेत छह गिरफ्तार

Next Post
चतरा में हथियार व स्कॉर्पियो समेत छह गिरफ्तार

चतरा में हथियार व स्कॉर्पियो समेत छह गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d