BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PLFI के दो नक्सली गिरफ्तार, AK-47 समेत कई हथियार बरामद

by bnnbharat.com
December 5, 2020
in समाचार
पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी
Share on FacebookShare on Twitter

लातेहार: झारखंड की लातेहार पुलिस ने नक्सलियों पर बड़ी छापेमारी की. पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के 2 नक्सलियों को एके-47 राइफल सहित अन्य हथियारों, गोला-बारूद के साथ दबोचा. इस छापेमारी को बालूमाथ थाना क्षेत्र के सिरम भगिया टोला में अंजाम दिया गया. मौके से पुलिस ने लेवी के रुपए भी बरामद किए. हालांकि, चार नक्सली गोलीबारी के बीच भागने में सफल हो गए.

जानकारी के मुताबिक, लातेहार पुलिस को सीक्रेट टिप मिली कि नक्सली सिरम भगिया टोला में मूवमेंट कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने छापा मारा. इस दौरान मनोज तुरी और जितेंद्र टाना भगत पुलिस की पकड़ में आ गए.

लातेहार के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने बताया कि छापे के दौरान घटना स्थल पर अंधेरा था, जिसका फायदा नक्सलियों ने उठाया. कुछ नक्सली मौका देखकर भाग निकले. भागते समय उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी 24 राउंड गोली चलाई.

पुलिस ने घटनास्थल से भाग रहे नक्सली कमांडर प्रदीप गंझू की एके-47, पिट्ठू बैग, संतोष गंझू, बिहारी गंझू और एक अन्य नक्सली के पास से गिरी पिस्तौल, मैगजीन, गोलियां, मोबाइल, नक्सली पर्चा, सुजीत सिंह व मयंक सिंह के नाम से लिखा धमकी भरा पर्चा आदि बरामद किया. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियारों के अलावा 1,07,000 रुपए नगद के अलावा 12 फोन भी बरामद किए गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धरना प्रदर्शन पर रोक, कई नेताओं को गांधी मैदान से निकाला गया बाहर

Next Post

किसान आंदोलन: PM आवास पर उच्च स्तरीय बैठक

Next Post
RRB NTPC परीक्षा को लेकर छात्र ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

किसान आंदोलन: PM आवास पर उच्च स्तरीय बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d