लखीसराय :- लखीसराय में एक तरफ जहां कोरोना मरीजों की ठीक होने की संख्या बढ़ रही है. वही लगातार कोरोना संक्रमित भी मिल रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को लखीसराय में दो नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
दोनों कोरोना संक्रमित लोगों में से एक युवती लखीसराय पुरानी बाजार की निवासी है. कुछ दिन पूर्व ही युवती के भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी. तथा दूसरा व्यक्ति हसनपुर निवासी है. जो कि कोलकाता से आकर अपने घर में रह रहा था.
पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री खोजने का काम प्रारंभ कर दिया गया है. संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए उन्हें पारा मेडिकल कॉलेज तेतरहाट स्थित आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया है. इसके बावजूद भी लोगों की भीड़ बाजारों में देखने को लगातार मिल रही है.

