BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में खुलेंगे दो नए मेडिकल कॉलेज

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
झारखंड में खुलेंगे दो नए मेडिकल कॉलेज
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में दो नए मेडिकल कॉलेजों के लिए गिरिडीह और खूंटी में जमीन चिन्हित कर ली गई है. वित्तीय वर्ष में विभाग द्वारा प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. इसकी जानकारी हेल्थ सेक्रेट्री केके सोन ने शनिवार को सूचना भवन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में दी.

केके सोन ने बताया कि गिरिडीह में कलेक्ट्रेट भवन के बगल में 20 एकड़ जमीन चिन्हित की गयी है, जबकि खूंटी में 24 एकड़ जमीन चिन्हित की गयी है. उन्होंने बताया कि जमीन चिन्हित होने के बाद अब इसकी जानकारी केंद्र सरकार को दी जाएगी. ये केंद्र सरकार को तय करना है कि यहां के मेडिकल कॉलेजों में कितनी सीटें होंगी.

हेल्थ सेक्रेट्री ने बताया कि गिरिडीह में चिन्हित जमीन अभी सीसीएल के पास है. सीसीएल से एनओसी लेने की बातचीत भी हो गई है. डीसी से जमीन का ब्योरा मिलते ही सीसीएल को एनओसी के लिए प्रस्ताव भेज दिया जाएगा. सीसीएल के बोर्ड से एनओसी मिलते ही इसे भारत सरकार के पास प्रस्ताव के लिए भेजा जाएगा.

उन्होंने कहा कि एनओसी के माध्यम से भी इस जमीन पर काम शुरू किया जा सकता है. लेकिन पूरी तरह एनओसी मिलने के बाद ही इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. वहीं खूंटी की जमीन अगले 15 दिनों में हेल्थ डिपार्टमेंट को ट्रांसफर हो जाएगी. इसका अधिकार डीसी के पास ही है.

फिलहाल राज्य में रांची, धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, पलामू और दुमका में एक-एक मेडिकल कॉलेज हैं. वहीं, देवघर में एम्स भी है. इन दो नये मेडिकल कॉलेजों के शुरू होते ही राज्य में कुल नौ मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे, जहां एमबीबीएस की 1000 से अधिक सीटों पर दाखिला हो सकेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मौसम विभाग की कड़ी चेतावनी, हर तरफ होगा पानी ही पानी

Next Post

बच्चों के लिए अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी कोरोना वैक्सीन: सीरम इंस्टीट्यूट

Next Post
कोरोना वैक्सीन: केवल एक डोज से नहीं चलेगा काम, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चेताया

बच्चों के लिए अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी कोरोना वैक्सीन: सीरम इंस्टीट्यूट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d